फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police checked CCTV cameras in hotels, dhabas and hospitals, no clue found

तीन करोड़ की लूट का मामला : पुलिस ने होटल, ढाबा व अस्पतालों में चेक किए सीसीटीवी कैमरे, नहीं मिला क्लू

Mon, 03 Oct 2022 07:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 07:57 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना की जानकारी सबसे पहले यूपी-112 को रात 12.50 बजे दी गई। इसके बाद पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील करा दिया। रात भर पुलिस की टीमें हाईवे पर खाक छानती रही। 

विज्ञापन
Police checked CCTV cameras in hotels, dhabas and hospitals, no clue found
Kaushambi : तीन करोड़ की लूट के बाद घटनास्थल का जायजा लेते एडीजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल हाईवे पर कार सवारों को अगवा कर करोड़ों की लूटपाट की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने जिले की सीमाओं में नाकेबंदी कराने के साथ ही प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां कोतवाली से लेकर जिले के सैनी व कड़ा कोतवाली अंतर्गत पड़ने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन



पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना की जानकारी सबसे पहले यूपी-112 को रात 12.50 बजे दी गई। इसके बाद पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील करा दिया। रात भर पुलिस की टीमें हाईवे पर खाक छानती रही। प्रतापगढ़ के हथिगवां कोतवाली इलाके से लेकर सैनी तथा कड़ा कोतवाली के लेहदरी पुल तक कुल 62 स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन



होटल, ढाबा, स्कूल व अस्पतालों के बाहर लगे कैमरों को चेक किया गया। इसके बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। इससे पुलिस लूट की घटना को लेकर संशय में है। यह तो माना जा रहा है कि लूट हुई है और वह भी करोड़ों की, लेकिन वारदात बदमाशों ने अंजाम दी या फिर कार सवारों ने खुद ही साजिश रची? इसे लेकर कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात 12.02 बजे सिहोरी टोल प्लाजा से गुजरी थी कार
हाईवे पर लूट की घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले सिहोरी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में देखा कि जिन कार सवारों के साथ लूटपाट हुई है वह रात 12.02 मिनट पर टोल प्लाजा से गुजरे थे। सूत्रों के मुताबिक शायद कार में फास्टटैग नहीं लगा था। इसकी वजह से कार सवारों ने पर्ची भी कटवाई थी।

पहले गुटखा खाया, फिर फोन से दी पुलिस को सूचना

कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा के पास हाईवे पर हुई लूट की वारदात में ड्राइवरों की भूमिका भी संदिग्ध है। खास बात यह कि दूसरे ड्राइवर ने लूट की सूचना पुलिस को देने से पहले ढाबे में जाकर गुटखा खाया। इसके बाद बगल स्थित पंचर की दुकान पर जाकर फोन लेकर पुलिस को सूचना दी।ककोढ़ा गांव स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के पास लूटपाट होने की घटना बताई जा रही है। यहां मोड़ होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो जाती है। आमतौर पर हाईवे पर जो वाहन सौ की रफ्तार से फर्राटा भरते हैं, वह यहां पहुंचने के बाद 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरते हैं। ककोढ़ा के पास पंचर बनाने वाले राम प्रकाश पाठक ने बताया कि रात को उनका बेटा सत्यम दुकान पर था। देर रात एक व्यक्ति पहुंचा और उसने बगल के ढाबे से गुटखा खरीद कर खाया। इसके बाद उसने ढाबा संचालक को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। 


फोन देने से मना किया तो वह उसकी दुकान आया और मौके पर मौजूद बेटे सत्यम से मोबाइल लेकर किसी को फोन किया और वहीं पर बैठा रहा। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। राम प्रकाश के मुताबिक उसके बेेटे सत्यम पाठक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसके बाद जिस व्यक्ति ने पंचर वाले के यहां से फोन किया था उसके साथी को भी घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूरी से बरामद किया गया।

चालक साइड का तोड़ा शीशा, फिर दिया घटना को अंजाम
एसयूवी सवार लूट के शिकार पिंटू के मुताबिक वह गाड़ी चला रहा था। साथ रहा दूसरा चालक गाड़ी के पीछे वाली सीट पर सो रहा था। ककोढ़ा के पास गाड़ी की रफ्तार धीमी करनी पड़ी तभी पीछे से आए दो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोक ली। उसने गाड़ी बैक लेकर दूसरी साइड से भागना चाहा तो देखा कि पीछे की तरफ भी एक चार पहिया गाड़ी रुकी थी। बाद में पुलिस वालों से पता चला कि उसकी गाड़ी कड़ा कोतवाली के जमालमऊ गांव से बरामद हुई। साथी चालक भी घटना स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर मिला।


सर्विलांस के सहारे पुलिस, नहीं मिल रही लोकेशन
लूट के शिकार कार सवार लोगों की मानें तो बदमाशों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस कथित तौर पर छीने गए मोबाइल के नंबरों को सर्विलांस के सहारे ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। लेकिन रविवार शाम तक किसी मोबाइल की लोकेशन नहीं मिल सकी। सूत्रों की मानें तो दोनों चालकों के मोबाइल स्विच ऑफ बता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed