{"_id":"5e73bfdf8ebc3e72b85c1f1b","slug":"police-caught-two-hundred-sacks-adulterated-cement-kaushambi-news-ald271421059","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपुर गांव में बुधवार रात बीवी से झगड़े के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
खत्रीपुर (सोंधियामई) निवासी लेखराम (32) पुत्र रोशनलाल अजुहा स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। बताया जाता है कि बुधवार रात बीवी से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। इसी के बाद परिजन सो गए तो लेखराम ने फांसी लगा ली। नींद खुलने पर लेखराम को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख निकल पड़ी।
शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सुबह परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में अजुहा चौकी प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है। किसी ने तहरीर दी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।