फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police baton will become a modern tool to prevent accidents

Kaushambi News: पुलिस का डंडा ही बनेगा हादसे रोकने का आधुनिक उपकरण

Mon, 18 Nov 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police baton will become a modern tool to prevent accidents
ट्रैफिक सुरक्षा यंत्र का मॉडल।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की एक अनोखी तरकीब श्रीदुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के छात्र राहुल ने खोजी है। राहुल ने एक ट्रैफिक सुरक्षा यंत्र बनाया है। यह यंत्र डिवाइस के रूप में पुलिस के डंडे में लगाया जाएगा। इसके बाद डंडा आधुनिक उपकरण के तौर पर काम करते हुए हादसों को रोकने का काम करेगा। यही नहीं, डंडे से जरूरत पर सायरन की आवाज निकलेगी और यातायात नियम तोड़ने वालों का यही डंडा ई-चालान भी करेगा।
विज्ञापन

ओसा स्थित श्रीदुर्गा देवी इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र राहुल ने ट्रैफिक सुरक्षा यंत्र विकसित किया है। इस यंत्र को पुलिस वालों के डंडे में ही छोटी-छोटी डिवाइस के रूप में लगाकर इसको उपकरण में बदला जा सकता है। इस यंत्र को लगाने के लिए अलग से कुछ व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

डिवाइस लगते ही पुलिस का यह डंडा सड़क से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार का अनुमान लगाकर अपने आप उनको रोकने और चलने का सिग्नल देगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन ई-चालान भी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. रवींद्र सिंह का कहना है कि राहुल के यंत्र को बड़े पैमाने पर विकसित कर ट्रैफिक पुलिस को देने पर काम किया जा रहा है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चौराहों पर लगे यातायात उपकरण स्थिर हैं। जबकि डिवाइस लगा डंडा हर पुलिस वाले के पास होगा तो इसका प्रयोग कहीं और कैसे, किन्हीं भी परिस्थितियों में किया जा सकेगा।
----
कैसे करेगा काम
- राहुल के अनुसार उनका यंत्र पुलिस वालों के डंडे में लगाया जा सकता है। इसके बाद एक बटन दबाने के बाद यह सक्रिय हो जाएगा। इसके सक्रिय होने के बाद यह सामने से आने वाले वाहन को अपने कैमरे में रीड करेगा। इसकी रफ्तार अधिक हुई तो इसमें लाल बत्ती और सही रफ्तार पर हरी बत्ती जलेगी। पुलिस इसी के अनुसार वाहनों को रोक सकती है।
यदि इसके बाद भी कोई वाहन नहीं रुकता तो डिवाइस का कैमरा वाहन की नंबर प्लेट रीड करेगा और इंटरनेट की मदद से वाहन मालिक को मैसेज करने लगेगा। मैसेज के बाद भी वाहन चालक नहीं रुकता तो ऑनलाइन चालान कट जाएगा। इस डिवाइस में एक स्पीकर भी होगा जो सायरन की आवाज निकालेगा।

-वर्जन-
छात्र राहुल का ट्रैफिक सुरक्षा यंत्र अक्तूबर माह में हुई जिला विज्ञान प्रदर्शनी में सराहा गया था। अधिकारियों ने इसके बारे में बिंदुवार जानकारी ली और मॉडल का कारगर सोच का परिणाम बताया था। यंत्र मॉडल का चयन जिले से मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया है।- वसीम अहमद, सचिव, जिला विज्ञान क्लब, कौशाम्बी

ट्रैफिक सुरक्षा यंत्र का मॉडल।

ट्रैफिक सुरक्षा यंत्र का मॉडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed