फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police arrested three animal smuggler in kaushambi

कंटेनर से मवेशियों की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
police arrested three animal smuggler in kaushambi
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली पुलिस ने रविवार रात टेढ़ीमोड़ के समीप से एक कंटेनर मवेशी बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कंटेनर में भैंस के 38 बच्चे(पड़वा) भरे थे। पुलिस के मुताबिक मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली पुलिस रविवार रात टोल प्लाजा के समीप खड़ी थी। इसी दौरान एक कंटेनर चालक पुलिस को देख गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर कानपुर की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी करके टेढ़ीमोड़ के समीप से कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 38 पड़वा लदे मिले। कंटेनर के साथ पकड़े गए लोगों की पहचान बिहार प्रांत के शेरघाटी निवासी अफसर खान, झारखंड के मुजनिया निवासी यासीन अंसारी व होंडा किसको गांव निवासी तबरेज शाह के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि बरामद मवेशी गया (बिहार) से लादकर कानपुर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed