फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police arrested loot accused

भट्ठा संचालक से लूटपाट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
police arrested loot accused
police arrested loot accused - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम ईंट भट्ठा संचालक के साथ दो लाख 15 हजार की लूटपाट मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। बदमाशों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा व कारतूस के अलावा लूट का 61 हजार रुपया बरामद किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी अशोक कुमार ने मीडिया के सामने घटना का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि कोखराज के मलाक रेजमा निवासी अवधेश जायसवाल ने सदर कोतवाली के बारा तफारीक गांव में ईंट भट्ठा खोल रखा है। मंगलवार की रात वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। देवखरपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी को तमंचा सटाकर सोने की चेन, अंगूठी सहित करीब दो लाख 15 हजार की लूटपाट की। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग लगा दी।
विज्ञापन

पतौना पुल के पास पुलिस ने एक बाइक को रोका तो एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बदमाशों की गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दो बदमाशों की पहचान फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीरनगर निवासी हाशमी आवेश पुत्र हाशिमी शोहराब व मनोज कुमार पुत्र जुराखन लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बदमाशों ने बताया कि उसके साथ रहे तीसरे बदमाश का नाम अंजना कबीरनगर के ही सुल्तान उर्फ इरफान पुत्र सिद्दिक है। एएसपी ने बताया कि फरार सुल्तान पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट का 61 हजार रुपया, दो तमंचा, दो कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर मंझनपुर उदयवीर सिंह, एसआई दीपक कुमार, भवानी सिंह, शैलेंद्र कुमार, सिपाही नीरज सिंह, देवेंद्र कुमार, शिवपूजन, अमित व ललित शामिल रहे। फरार बदमाश की गिरफ्तारी व बाकी के पैसों की रिकवरी के लिए टीम को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed