फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police arrested an accuse of saying abbuse in kamlesh murder gase

हिंदूवादी नेता कमलेश हत्याकांड में अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
police arrested an accuse of saying abbuse in kamlesh murder gase
police arrested an accuse of saying abbuse in kamlesh murder gase - फोटो : KAUSHAMBI
हिंदूवादी नेता कमलेश हत्याकांड में अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फेसबुक पर जुबैर नाम के व्यक्ति ने की थी टिप्पणी
मंझनपुर। लखनऊ में चर्चित हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को मीडिया से मुखातिब कराने के बाद चालान कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद एक फेसबुक यूजर ने उनकी मौत के बाद अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में सदर कोतवाल उदयवीर सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में जुबैर पुत्र नाम पता अज्ञात के खिलाफ धारा 66 आईटी एक्ट व 503 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच साइबर सेल के उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह व सीसीओ अखिलेश उपाध्याय को दी गई। जांच में पता चला कि वह टिप्पणी करने वाला फेसबुक यूजर प्रतागढ़ जिले के मानधाता कोतवाली अंतर्गत गद्दोपुर गांव निवासी जुबैर पुत्र रहिसुल जमा है। वह इन दिनों मंझनपुर कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में रह रहा था। खास बात यह रही है कि जुबैर सिर्फ सातवीं क्लास पास है। जुबैर ने बताया कि उसने किसी की पोस्ट को स्क्रीन शॉट लेकर पोस्ट किया था। शनिवार की सुबह सदर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल रमेश पटेल ने हमराही सिपाही कमलेश यादव, अतुल यादव व साइबर सेल की टीम के साथ तहसील तिराहे से जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। जुबैर का चलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed