{"_id":"5f7a1ebb8ebc3e9bac5ef2bd","slug":"police-arrested-accused-of-tahir-murder-case-kaushambi-news-ald288065899","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्राकृतिक संबंध नहीं बनाने पर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्राकृतिक संबंध नहीं बनाने पर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
police arrested accused of tahir murder case
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर/कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी मो. ताहिर की हत्या अप्राकृतिक संबंध नहीं बनाने पर पड़ोसी युवक ने की थी। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद मीडिया के सामने पेशकर उसे जेल भेज दिया गया है।
दिया उपरहार निवासी इश्तियाक अहमद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका बेटा ताहिर (19) रोजगार के लिए सऊदी अरब जाने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले 18 सितंबर की रात सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी ने गुप्तांग भी काट दिया था। 19 सितंबर की सुबह गांव के बाहर जलील अहमद की आम की बाग में ताहिर का खून से लथपथ शव मिला था। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफइआईआर दर्ज की गई। मुखबिरों के जरिए पुलिस ने शनिवार को गांव के ही अनमोल द्विवेदी पुत्र ध्रुव प्रसाद द्विवेदी को गिरफ्तार किया और कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया।
रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपी अनमोल बहाने से ताहिर को बाग में ले गया था। वहां उससे अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए कह रहा था। नहीं मानने पर कुल्हाड़ी से सिर व गुप्तांग पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी को इस बात का भी डर था कि कहीं ताहिर ग्रामीणों को उसकी सच्चाई न बता दे। इस वजह से भी हत्या की।