फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police arrested a young man harassment and minor abortion

कौशाम्बी : नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात के लिए दबाव बनाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

Mon, 08 Aug 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 08:33 PM IST
सार

चरवा कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति का कहना है उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। पिछले दिनों बेटी को पेट में दिक्कत होने पर वह इलाज के लिए ले गया।

विज्ञापन
Police arrested a young man harassment and minor abortion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी के गर्भ ठहरने पर पहले परिवार के  लोगों पर गर्भपात कराने का दबाव डाला। परिजनों के इन्कार करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन



चरवा कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति का कहना है उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। पिछले दिनों बेटी को पेट में दिक्कत होने पर वह इलाज के लिए ले गया। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराया तो मालूम चला कि बेटी दो माह के गर्भ से है। इस पर उसकी पत्नी ने बेटी से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोग आरोपी के यहां उलाहना देने पहुंचे तो उसने गर्भपात कराने की नसीहत दी।
विज्ञापन



इतना ही नहीं कहीं शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत पिछले दिनों किशोरी के पिता ने एसपी हेमराज मीना से की थी। एसपी के निर्देश पर चरवा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिवमूरत को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी समर बहादुर का कहना है आरोपी किशोरी से उम्र में काफी बड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed