फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   play ground

खेल मैदान को लेकर तकरार, मदद की गुहार

Sun, 20 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 20 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
play ground
other
ग्रामीण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार गोल्ड व तीन सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ियों का मैदान खतरे में आया तो युवा उनकी लड़ाई लड़ने को खुलकर सामने आ गए हैं। इसके अलावा समाज सेवी भी ग्राम प्रधान के विरोध में खड़े हो गए हैं। दूसरी ओर अधिकारियों ने भी मैदान को सुरक्षित करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


   मंझनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पवैया के चार छात्रों ने हाल ही में ग्रामीण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार गोल्ड व तीन सिल्वर पदक जीते थे। अब यही खिलाड़ी दक्षिण कोरिया में होने वाली प्रतियोगिता के ट्रायल की तैयारी कर रहे हैं। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के खेल मैदान में ग्राम प्रधान रामचंद्र डाइनिंग शेड बनवाने के प्रयास में हैं। यदि डाइनिंग शेड बन जाता है तो इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए मैदान में पर्याप्त जगह नहीं बचेगी। इससे खिलाड़ियाें के साथ ही कोच हीरालाल एम कैथल भी आहत हैं। कोच की शिकायत पर बीएसए ने डाइनिंग शेड का निर्माण कार्य रुकवा दिया है, लेकिन प्रधान ने जिद बांध रखी है कि वह डाइनिंग शेड वहीं बनवाएंगे।
विज्ञापन


इस खबर को शनिवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो इन खिलाड़ियों का मैदान बचाने के लिए तमाम युवा आगे आ गए। कौशांबी प्रीमियम लीग (केपीएल) के संरक्षक डॉ. अरुण केशरवानी, राजीव सिंह, शाहआलम, एलिया रिजवी व जेया रिजवी आदि ने कहा कि पवैया प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने कौशाम्बी को नई पहचान दी है। वह खिलाड़ियों का मैदान प्रधान को बिगाड़ने नहीं देंगे। वह इसके लिए अधिकारियों से बातचीत करेंगे और सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर मैदान को सुरक्षित करने की मांग करेंगे। आरटीआई कार्यकर्ता विनोद पटेल ने कहा कि यदि प्रधान ने मनमानी बंद नहीं की तो वह डॉयट मैदान में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराथू ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर ने कहा कि जिन बच्चों को सम्मान मिलना चाहिए, उन्हीं से उनका मैदान छीनने कोशिश की जा रही है। यह बेहद निंदनीय कार्य है। वह इस संबंध में खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उन्हें उनका मैदान जरूर दिलाकर रहेंगे। वहीं मामले के तूल पकड़ते ही अधिकारियों ने भी खेल मैदान को लेकर चल रहे विवाद की रिपोर्ट तलब कर ली है। बीएसए दलश्रृंगार यादव का कहना है कि किसी भी कीमत पर मैदान की शक्ल प्रधान को बिगाड़ने नहीं देंगे। अधिकारियों ने जांच कर ली है। सोमवार को जांच रिपोर्ट डीएम के सामने वह रखेंगे और कार्रवाई कराएंगे।  


एडीओ ने रुकवाया काम, कोच की शिकायत
पवैया प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में डाइनिंग शेड बनवाने का विरोध करने पर कोच हीरालाल एम कैथल के खिलाफ ग्राम प्रधान रामचंद्र ने डीएम से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि कोच डाइनिंग शेड का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। वहीं बीएसए दल श्रृंगार यादव के कहने पर एडीओ पंचायत ने डाइनिंग शेड का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इससे प्रधान बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed