फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pita putra par darj hoga case

पिता-पुत्री पर दर्ज होगा केस

Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग की बहू ने अपने पिता के साथ मिलकर उसके घर पर कब्जा कर लिया। पीड़ित की अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ कोखराज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कशिया निवासी नग्गन अली ने बताया कि उसने अपने बेटे सिराज की शादी पड़ोस की ही अल्कमा के साथ की थी। नग्गन के मुताबिक उसका बेटा विदेश में रहता है। आरोप है कि बहू अल्कमा ने 26 मई 2017 को अपने पिता के साथ मिलकर फर्जी तरीके से नग्गन के घर का बैनामा करा लिया। इसके बाद नग्गन को घर से भी निकाल दिया। इससे परेशान नग्गन ने दीवानी न्यायालय में अर्जी दाखिल कर दी। दो दिन पहले कोर्ट ने आरोपी अल्कमा व उसके पिता सैयद निजाम अली के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश कोखराज पुलिस को दिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए जल्द ही एफआईआर दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed