{"_id":"62f40f13e74d4d271410ac6b","slug":"pickup-coming-after-sitting-laborers-overturned-death-of-young-man-partner-serious-kaushambi-news-ald339129336","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को बैठाकर आ रहा पिकअप पलटा, युवक की मौत साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को बैठाकर आ रहा पिकअप पलटा, युवक की मौत साथी गंभीर
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के महंगाव के समीप मंगलवार रात हाईवे पर भैंस से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया। हादसे में पिकअप सवार एक मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी है। घटना पिकअप में हेडलाइट नहीं होने के कारण हुई।
चरवा के गौसपुर महंगाव का कमलेश (30) रोजाना प्रयागराज में मजदूरी करने जाता था। मंगलवार रात वह साथी रामबाबू के साथ घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इस बीच एक पिकअप (लोडर) का चालक मिला और उसने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही पिकअप महंगाव के समीप पहुंचा तभी सड़क पर आई भैंस से टकराने के बाद पलट गया। घटना में पिकअप के डाला में बैठे कमलेश की मौत हो गई और रामबाबू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से रामबाबू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पिकअप में सवार अन्य मजदूरों की माने तो वह लोग प्रीतमनगर (प्रयागराज) से वाहन में सवार हुए थे। शहर के बाहर आने के बाद जब चालक ने गाड़ी की हेडलाइट जलाने को कहा, मगर गाड़ी में हेडलाइट नहीं थी।
विज्ञापन
आरोप है कि मना करने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और हादसा हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। कमलेश की मौत से उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की सूचना पर पहुंची महंगाव चौकी पुलिस ने कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।