फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pharmacists boycott work for two hours

फार्मासिस्टों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

Mon, 13 Dec 2021 07:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists boycott work for two hours
फार्मासिस्टों ने किया दो घंटे कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन

मंझनपुर। फार्मासिस्टों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। दो घंटे की हड़ताल के चलते सुबह आठ से 10 बजे तक अस्पतालों में दवा वितरण काउंटर बंद रहा। फार्मासिस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर सुबह आठ से 10 और सीएचसी एवं पीएचसी पर सुबह नौ से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। चेताया कि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 17 दिसंबर से पूरी तरह से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 20 दिसंबर से आकस्मिक सेवाएं एवं पोस्टमार्टम भी बंद कर दिया जाएगा। जिला मंत्री रमेश कुमार सिंह ने कहा कि पदनाम फार्मेसी अधिकारी, वेतन मान संशोधित करने के साथ ट्रामा सेंटर, ड्रग वेयर हाउस, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने, दूसरे शनिवार एवं सार्वजनिक अवकाशों में ड्यूटी के बदले 30 दिन का आकस्मिक अवकाश देने संबंधी शासनादेश जारी ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बार आरपार की लड़ाई होगी। प्रदर्शन के दौरान फार्मासिस्टों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन खत्म होने के बाद दवा बंटना शुरू हुआ। इस दौरान राजेश कुमार सिंह, अजय सिंह सहित दर्जनों फार्मासिस्ट ड्रग वेयर हाउस पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed