फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   person hang himself due to money crisis

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने लगाई फांसी

Fri, 12 Jun 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
person hang himself due to money crisis
पश्चिमशरीरा। लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से परेशान महेवाघाट इलाके के बैरागीपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह सुबह पशुबाड़े में उसका शव फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बैरागीपुर निवासी रमेश प्रसाद (29) पुत्र लालमन ने बीटीसी कर रखा था। इसके बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल सकी थी। काम की तलाश में कुछ महीने पहले वह दिल्ली चला गया था। वहीं किसी प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन हुआ और फैक्ट्री बंद हुई तो 20 अप्रैल को रमेश घर लौट आया। यहां गांव के बाहर एक कमरे में 14 दिन क्वारंटीन रहा। पीड़ित भाई राकेश कुमार ने बताया कि एकांतवास बीताने के बाद रमेश मानसिक रूप से बीमार होने जैसी हरकतें करने लगा था। अक्सर कहता था कि उसे कोरोना हो गया है। अब पुलिस पकड़ ले जाएगी।
विज्ञापन

काम-धंधा नहीं मिलने को लेकर भी तमाम तरह की बातें करता रहता था। परिजन इलाज कराने के साथ झाड़-फूंक भी करा रहे थे। इसी बीच बुधवार रात रमेश चुपके से अपने पशुबाड़े में पहुंचे। वहां उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह युवक को फंदे पर लटकता देख परिवार वाले दहाड़े मारकर रो पड़े। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले में महेवाघाट कोतवाल रमेश पटेल का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed