{"_id":"64ab14a1ca8f7055fa06f33b","slug":"permission-will-have-to-be-taken-to-take-out-muharram-procession-kaushambi-news-c-261-1-kmb1001-979-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोहर्रम जुलूस निकालने के लिए लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोहर्रम जुलूस निकालने के लिए लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहर्रम को लेकर रविवार को कोतवाली सरायअकिल परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के तजियादार, ग्राम प्रधान व नगर पंचायत के चेयरमैन, सभासद रहे।
एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि पूर्व में निर्धारित रास्ते से ही ताजिया जुलूस निकला जाएगा। इसके लिए सभी ताजियादारों को अनुमति लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने कहा की त्योहार में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चेयरमैन अनूप सिंह, मो. सद्दाम, अफताब, मुन्ना रिजवी, शहंशाह आलम ,मो. अल्ताफ, मो. शानू, फहीम, मो. साईक, मो. सलमान, मो. माशूक रहे।
विज्ञापन