{"_id":"66734f7b6e16f6c18d003124","slug":"people-remained-spectators-the-mob-beat-the-hyena-to-death-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113035-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तमाशबीन बने रहे लोग, भीड़ ने लकड़बग्घा को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तमाशबीन बने रहे लोग, भीड़ ने लकड़बग्घा को पीट-पीटकर मार डाला
Thu, 20 Jun 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
तमाशबीन बने रहे लोग, भीड़ ने लकड़बग्घा को पीट-पीटकर मार डाला
- कोखराज कोतवाली के राला गांव में बुधवार को दिखा था लकड़बग्घा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली के राला गांव में बुधवार की दोपहर दिखे लकड़बग्घा को आक्रोशित भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मलाक भायल के समीप लकड़बग्घा की मौत हो जाने पर लोग भाग निकले। इस दौरान जुटे तमाम लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने पुलिस अथवा वन विभाग को खबर देना मुनासिब नहीं समझा।
राला गांव में मंगलवार देर शाम एक लकड़बग्घा दिखा। इसे लेकर ग्रामीण डर गए। लोग लाठी-डंडा लेकर लकड़बग्घे को पीटने लगे। लोगों के डर से लकड़बग्घा कहीं छिप गया। बुधवार की सुबह लकड़बग्घा फिर ग्रामीणों को दिखाई दिया। इससे परेशान लोग लाठी-डंडा लेकर उसे पीटने लगे। लोगों से खुद को बचाने के लिए लकड़बग्घा तकीपुर, राला और आखिर में भागता रहा। इसके बाद मलाक भायल गांव में पकड़ा गया। भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। इस बारे में इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव ने बताया कि घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हुए। वायरल वीडियो में दिख रहे हमलावरों की पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।