फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   people bath in ganga and yamuna in makar sankranti

मकर संक्राति: गंगा-यमुना में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 14 Jan 2021 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
people bath in ganga and yamuna in makar sankranti
मकर संक्राति पर्व पर बृहस्पतिवार को स्नान-दान के लिए जिले के यमुना-गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। प्रभाष गिरि पभोसा समेत यमुना के विभिन्न घाटों के साथ ही गंगा में भी हजारों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद पभोषा में बहुलाधाम व कड़ा में मां शीतला की दरबार में भक्तों ने माथा टेका। खिचड़ी का दानकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

14 जनवरी बृहस्पतिवार को जिले भर में मकर संक्रांति मनाई गई। यमुना-गंगा के विभिन्न घाटों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मकर संक्रांति के पर्व पर कौशाम्बी के प्रभाषगिरि पभोषा में सदियों पुराने लगने वाले मेले में भी लोग जुटे। यमुना किनारे स्थित इस ऐतिहासिक पहाड़ी पर मौजूद बहुलाधाम के दर्शन को मकर संक्रांति पर भक्तों का तांता लगा रहा। मकर संक्रांति मेले में बृहस्पतिवार की सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां कौशाम्बी के अलावा चित्रकूट, बांदा, महोबा, फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ आदि जिलों से आकर लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। बहुलाधाम का दर्शन किया। इसके अलावा जिले में यमुना के विभिन्न घाटों में भी भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

इसी तरह कड़ा के कुबरी घाट, संदीपन, पल्हाना, फतेहपुर, शहजादपुर समेत दर्जनों घाट भी स्नान-दान के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। स्नान-दान के बाद भक्तों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना भी किया। जैनधर्म के छठें तीर्थंकर भगवान पद्म प्रभ की तपोस्थली होने के नाते यहां इस दिन जैन धर्मावलंबी भी दर्शन-पूजन को आते हैं। जैन धर्मावलंबियों के मुताबिक 14 जनवरी के दिन ही जैनधर्म के तीर्थंकर भगवान पद्म प्रभु को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तभी से इस दिन प्रभाषगिरि में तपोस्थली के दर्शन को बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी भी आते हैं। वह इस दिन को यहां प्रकाशपर्व के रूप में भी मनाते हैं। बृहस्पतिवार को भी जैन धर्मावलंबियों की खासी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed