फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People are getting sick due to heat stroke

हीट स्ट्रोक की मार, लोग हो रहे बीमार

Mon, 13 Jun 2022 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
People are getting sick due to heat stroke
तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। ऐसे में गर्मी के कहर से लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रहीं है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20-25 मरीज हीट स्ट्रोक का इलाज करने के लिए आ रहे हैं। जिनमें से तकरीबन चार-छह को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण शहर के अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रहीं हैं। जिनमें लू, डिहाईड्रेशन, उल्टी-दस्त के साथ ही सबसे अधिक संख्या हीट स्ट्रोक के मरीजों की है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना हीट स्ट्रोक के कई मरीज आ रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरविंद कनौजिया ने बताया कि गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीज एकाएक बढ़े हैं।
विज्ञापन

ऐसे में आवश्यक होने पर ही दिन में घर से निकलना चाहिए। भरपूर मात्रा में पानी पीएं, पसीने को सोखने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें, फुल आस्तीन के कपड़े पहन कर ही बाहर जाएं और बाहर निकलने पर सिर व चेहरे के पूरी तरह से ढककर रखें। बुखार आने पर तुरंत ही चिकित्सक की सलाह लें, ओआरएस और ग्लूकोज का सेवन करें साथ ही ताजा खाना खाएं व बाहर के खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed