{"_id":"5e0504aa8ebc3e879b77f4a8","slug":"people-are-drinking-the-polluted-water-kaushambi-news-ald2640459139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं बीमारी गटक रही मुख्यालय की आधी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं बीमारी गटक रही मुख्यालय की आधी आबादी
विज्ञापन
people are drinking the polluted water
- फोटो : KAUSHAMBI
पानी नहीं बीमारी गटक रही मुख्यालय की आधी आबादी
चौराहे से जिलाधिकारी आवास तक जगह-जगह फटी है पाइप लाइन
जिला मुख्यालय मंझनपुर में रहने वाली आली आधी आबादी पानी के नाम पर बीमारी गटक रही है। पाइप लाइन फटी होने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। सारा दिन जिले के बड़े अफसर इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं, लेकिन समस्या की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
मंझनपुर चौराहे से लेकर जिलाधिकारी आवास तक पांच स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज है। इसके कारण लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। लोग न चाहते हुए भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कटरा नगर के सुंदर लाल प्रजापति, फूलचंद्र केसरवानी, शंकर लाल आदि का कहना है कि समस्या के बारे में कई बार शिकायत किया जा चुका है। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने लीकेज सहीं नहीं कराया। मजबूरी में गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
सप्लाई चालू होने के दौरान लीकेज पाइप लाइन का पानी सड़क पर फैलने लगता है। जिस स्थान पर लीकेज हैं वहां पर गड्ढा भी हो गया है। वाहन का पहिया पानी भरे गड्ढे में पडने पर छपाक के साथ राहगीरो के कपड़े पर गंदा पानी पड़ता है। इसे लेकर लोगों के बीच अक्सर विवाद हो जाता है।
विज्ञापन
कटरा नगर मोहल्ले में काफी पहले पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके बाद सड़क का चौड़ीकरण किया गया। इसके कारण पाइप लाइन सड़क के बीच में आ गई। पाइप लाइन सड़क से करीब पांच फिट नीचे हैं। अब अगर पाइप लाइन को सहीं कराना है तो सड़क को खोदना पड़ेगा। इससे सड़क खराब होने का खतरा है।
कटरा नगर में लीकेज पाइप लाइन के बारे में जानकारी है। जल निगम को सड़क के किनारे से दूसरी पाइप लाइन बिछाने के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही पैरवी करके नई पाइप लाइन डलवाई जाएगी।
सुनील कुमार, अधिशाषी अधिकारी मंझनपुर