{"_id":"5c27c785bdec2256d14f4235","slug":"people-are-doing-the-use-of-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए दोआबावासी ट्वीटर को बना रहे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ के लिए दोआबावासी ट्वीटर को बना रहे हथियार
Sun, 30 Dec 2018 12:44 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। इंसाफ के लिए दोआबावासियों ने सोशल साइटों को हथियार बना लिया है। ट्वीटर इसके लिए सबसे ज्यादा मुफीद साबित हो रहा है। साल भर में ट्वीटर पर दो हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमे ंसे तकरीबन 80 फीसदी मामलों का अफसरों ने निस्तारण भी किया है। शेष 20 फीसदी ट्वीट अनावश्यक अथवा फर्जी होने की बात कही जा रही है।
ट्वीटर पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के लिए डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने अलग से एक सेल का गठन किया है। यह सेल 24 घंटे हर एक ट्वीट पर नजर रखता है। बाकायदा दो शिफ्ट में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है। दरअसल, ट्वीटर पर दर्ज होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने का शासन ने निर्देश जारी कर रखा है। इसलिए दोआबा के लोग इंसाफ पाने के लिए ट्वीटर को एक बेहतरीन माध्यम बना बैठे हैं। सोशल मीडिया सेल के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन पांच से छह शिकायतें दर्ज होती हैं।
कभी-कभी एक-आद ट्वीट सूचनात्मक अथवा फर्जी होते हैं। बीते नवम्बर महीने में 167 तो दिसम्बर में अब तक 178 शिकायतें दर्ज हुई हैं। सेल प्रभारी इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 24 से 48 घंटे के भीतर शिकायतों का निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाता है। बतादें कि ट्वीटर के साथ फेसबुक पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। पर, जिले के लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज करना बेहतर नहीं समझते। महीनों से फेसबुक, व्हाट्सएप पर एक भी शिकायत नहीं सामने आई है।