फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pension angry at not shown

पेंशन नहीं मिलने पर दिखाया गुस्सा

Sat, 09 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 09 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pension angry at not shown
मंझनपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से मोहिद्दीनपुर देवछार गांव की महिलाओं का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। लाभार्थियों के चयन में मनमानी का आरोप लगाया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर जांच कराकर गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर देवछार गांव की रहने वाली सुनीता देवी, ननकी देवी, छोटकी, कसिया देवी, पितनी देवी आदि महिलाओं ने बताया कि वे अनुसूचित जाति की भूमिहीन गरीब महिलाएं हैं। मेहनत-मजदूरी करती हैं। महिलाओं का कहना है कि कई महीने पहले ग्रामसभा की खुली बैठक में उन लोगों से फार्म भराकर बताया गया था कि समाजवादी पेंशन मिलेगी। आरोप है कि गांव की उन तमाम महिलाओं के खाते में पेंशन आने लगी, जिनके पास पक्का मकान, खेत है। पर, उनके खाते में अब तक पेंशन नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन


 उन्हें पूर्व में महामाया पेंशन मिलती थी। महिलाओं का आरोप है कि कई बार प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी से शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पेंशन नहीं मिलने से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के चयन में मनमानी की गई है। गरीबों का नाम सूची से हटाकर अपात्रों को लाभ दिलाया जा रहा है। करीब घंटे भर तक अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने वाली इन महिलाओं ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed