फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pbhosha mountain confluence of believers today

पभोषा पहाड़ में आज होगा आस्थावानों का संगम

Wed, 14 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 14 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pbhosha mountain confluence of believers today
मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को कौशाम्बी के प्रभाषगिरि (पभोषा पहाड़) पर आस्थावानों का संगम होता है। इस धर्मपर्व पर हिन्दू के साथ जैन धर्मावलंबियों की भारी भीड़ पहाड़ पर जुटती है। लोग यमुना स्नान करके प्रभाषगिरि की परिक्रमा, बहुलाधाम और छठें तीर्र्थंकर की तपोस्थली का दर्शन-पूजन करके खिचड़ी दान करते हैं। सदियों से चली आ रही यह परंपरा अब भी जारी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में यमुना किनारे विंध्य पर्वत श्रृंखला से जुड़ा ऐतिहासिक प्रभाषगिरि है। पभोषा पहाड़ के नाम से विख्यात यह पर्वत हिन्दू और जैन धर्मावलंबियों का तीर्थस्थल भी है। जैन शास्त्रों के मुताबिक कौशाम्बी में जन्मे छठें तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभ ने प्रभाषगिरि में तप किया था। जैन धर्मशाला के प्रबंधक प्रेमचंद्र जैन बताते हैं कि 14 जनवरी के दिन ही छठें तीर्थंकर को इसी प्रभाषगिरि पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन


तभी से यहां 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति पर मेला लगता आ रहा है। जैनधर्म की तीर्थस्थली होने के साथ ही यहां प्राचीन बहुलाधाम भी है। प्रभाषगिरि की चोटी पर बसे बहुलाधाम के मंदिर की स्थापना वर्ष 1824 में कराई गई थी। मकर संक्रांति के पर्व पर बहुलाधाम में पूजन और खिचड़ी दान की भी परंपरा रही है। प्रतिवर्ष यहां मकर संक्रांति पर्व पर कौशाम्बी के अलावा चित्रकूट, बांदा, महोबा, फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ समेत आसपास के अन्य जनपदों से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यमुना स्नान करके लोग प्रभाषगिरि की परिक्रमा करते हैं। बहुलाधाम में पूजन के साथ खिचड़ी दान किया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed