फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   payment cutted of officers

समाधान दिवस से गायब सात अफसरों का वेतन काटा

Wed, 19 Dec 2018 12:28 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस से मंगलवार को जिले के सात अफसरों ने दूरी बनाए रखी। सिराथू तहसील में जनता की फरियाद सुन रहे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 188 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सात मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सिराथू तहसील में था। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता तहसील में मौजूद रहकर लोगों की समस्या सुन रहे थे। हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन करने पर पता चला कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, पीओ नेडा, ग्रामोउद्योग अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई, मंडी सचिव अजुहा, अधिशाषी अभियंता विद्युत और डीएचओ कौशाम्बी गैर हाजिर हैं। डीएम ने सभी अफसरों का एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया है। डीएम ने लंबित प्रार्थना पत्रों को सात दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया।  बिजली विभाग से जुड़े मामलों में डीएम ने एक्सईएन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। इस मौके पर डीएफओ ओपी अम्बस्ट, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या सहित सारे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed