{"_id":"6ae4f369024ff5a1b908b083","slug":"pet-exam-6596-of-candidates-appeared-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-150943-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी: 65.96 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी: 65.96 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के 13 केंद्रों पर शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोनों पालियों में पंजीकृत 9120 अभ्यर्थियों में से 6016 ने परीक्षा दी, जबकि 3104 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 65.96 फीसदी रही।
प्रथम पाली में 4560 अभ्यर्थियों को केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से 3083 ने परीक्षा दी, जबकि 1477 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 67.60 फीसदी रही। वहीं, दूसरी पाली में 4560 अभ्यर्थियों में से 2933 परीक्षा में शामिल हुए और 1627 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में उपस्थिति घटकर 64.32 फीसदी रह गई।
जिले की चायल, सिराथू और मंझनपुर तहसील में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल में सर्वाधिक 328 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में गांधी कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज भरवारी में सबसे अधिक 313 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद