फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Patients admitted to corona ward of district hospital created ruckus

जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों ने किया हंगामा

Sat, 18 Jul 2020 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Patients admitted to corona ward of district hospital created ruckus
जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बदहाल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने का लगाया आरोप
जिला अस्पताल में भर्ती है 47 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज शौचालयों की बदहाली और पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर शुक्रवार सुबह हंगामा किया। हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया। जानकारी पर सीएमएस ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

जिला अस्पताल को कोविड-19 के एल-2 का दर्जा दिया गया है। यहां महिला वार्ड और एनआरसी में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए गए हैं। अस्पताल में इन दिनों 47 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मरीज वार्ड से बाहर निकल कर हंगामा करने लगे। इनका कहना था कि वार्ड में गर्मी ज्यादा है। सिर्फ दो शौचालय हैं। इसमें 47 मरीज शौच के लिए जाते हैं। शौचालयों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती। इसकी वजह से गंदगी से बजबजा रहे हैं। पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों की सूचना के बाद भी अस्पताल का स्टाफ उनकी नहीं सुन रहा है। यहां मरीजों को बंदी की तरह रखा गया है। मरीजों के हंगामे की जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. दीपक सेठ मौके पर पहुंचे। सीएमएस ने बताया सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक वार्ड में एसी नहीं लगाया जा सकता। रहीं बात शौचालय की साफ-सफाई व पेयजल की तो वह इसका इंतजाम कराएंगे। सीएमएस के आश्वासन के बाद वार्ड से निकल कर हंगामा करने वाले मरीज वापस अपने बेड पर चले गए। इस बाबत सीएमएस का कहना है पिछले दिनों कुछ रसूखदार घरों के मरीज अस्पताल में आए हैं। वे लोग एसी लगवाने की मांग कर रहे हैं। गाइड लाइन के मुताबिक वार्ड में एसी नहीं लगवाया जा सकता। इस वजह से कुछ मरीजों ने हंगामा किया था। समझाने के बाद वे लोग वार्ड में चले गए। अस्पताल के वार्ड में शौचालय की व्यवस्था है। रहा सवाल पानी का तो खाना देने वाला ठेकेदार बोतल बंद पानी पहुंचाता है। मरीजों के अन्य आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed