{"_id":"66a0419c81c778a85a088154","slug":"passion-for-football-remains-intact-meraj-will-play-in-zone-competition-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114226-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फुटबॉल का जुनून बरकरार, जोन प्रतियोगिता में खेलेंगे मेराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फुटबॉल का जुनून बरकरार, जोन प्रतियोगिता में खेलेंगे मेराज
Wed, 24 Jul 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा मो. मेराज का फुटबॉल के प्रति जुनून बरकरार है। इसी की बदौलत उन्हें नौकरी मिली। अब भी वह इस खेल के दीवाने हैं। 25 से 27 जुलाई के बीच प्रयागराज में होने वाली पुलिस की जोन प्रतियोगिता में कौशाम्बी की टीम से प्रतिभाग करेंगे।
सुल्तानपुर जिले के शहर निवासी दरोगा मो. मेराज बताते हैं कि उनके पिता जलाल अहमद सीआरपीएफ में थे। मेराज बताते है कि बचपन से ही उनका खेलों के प्रति रुझान था। सही प्लेटफॉर्म के अभाव में वह खेल में आगे नहीं बढ़ पाए। लेकिन अपने पसंदीदा खेल फुटबॉल को नहीं छोड़ा, जो काम आया।
मेराज बताते है कि वर्ष 2019 में उन्होंने पुलिस विभाग में आवेदन किया। फुटबॉल में की गई दौड़भाग उनके काम आई। वह चयनित हो गए। खेल को जारी रखा। अब वह जोनल प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। कहते हैं कि दौड़ को उन्होंने अपना मूलमंत्र बना रखा है।