{"_id":"67af998413bae144920b3d60","slug":"passengers-have-no-access-to-toilets-in-trains-no-space-even-to-enter-sleeper-kaushambi-news-c-261-1-kmb1005-122082-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शौचालय तक यात्री, स्लीपर में घुसने तक की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शौचालय तक यात्री, स्लीपर में घुसने तक की जगह नहीं
Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन में टिकट लेते यात्री। संवाद
महाकुंभ स्नान में हर किसी ने प्रयागराज जाने की चाहत दिख रही है। शुक्रवार शाम भरवारी रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। प्लेटफाॅर्म में यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दी। यात्रियों को टिकट लेने के लिए काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कुंभ स्पेशल ट्रेन व प्रयागराज जाने वाली ट्रेन भरी आने से यात्रियों को गैलरी, शौचालय के पास खड़े होकर जाना पड़ा। कई यात्री गिरने के डर से ट्रेनों में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
शुक्रवार को भरवारी रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा रहा। हर कोई प्रयागराज जाकर महाकुंभ में स्नान करने के लिए आतुर दिखाई दे रहा था। सारे टिकट काउंटर पर लाइन लगी थी। एक यात्री को टिकट लेने के लिए 30 से 40 मिनट लग रहे थे। कई लोगों ने जल्दी टिकट लेने के लिए महिलाओं को लाइन में लगा दिया तो महिला काउंटर पर भी भीड़ बढ़ गई।
हालत यह रही कि कुंभ स्पेशल समेत प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनें फुल रहीं। इसकी वजह से लोगों को ट्रेनों में चढ़ने में परेशानी हुई। स्लीपर बोगी भी जनरल की तरह दिखाई दे रही थी। भीड़ की वजह से यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर ट्रेनों में चढ़ने में दिक्कत हुई। आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने यात्रियों से खिड़की पर लटककर यात्रा नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
महानंदा ढाई तो डेढ़ घंटे से देरी से पहुंची चौरीचौरा एक्सप्रेस
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय फतेहपुर मेमो 2:15, चौरीचौरा एक्सप्रेस 1:30 तो महानंदा 2:30 घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यात्री मोबाइल में एप पर ट्रेनों की लोकेशन देखते हुए इंतजार करते रहे। किसी ने ट्रेन के देरी से आने की वजह महाकुंभ बताई तो किसी ने श्रद्धालुओं के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन संचालन को जिम्मेदार ठहराया। भरवारी रेलवे स्टेशन पर कानपुर, दिल्ली समेत अन्य कई शहरों को जाने वाली 18 ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। वहीं, प्रयागराज की ओर जाने वाली आठ ट्रेनों का ठहराव है। शुक्रवार को लगभग सभी ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। बिसारा निवासी सुनील, मंझनपुर के योगेंद्र व परसू ने बताया कि पूरे महीने ट्रेन आधे घंटे से सात घंटे तक देरी से भरवारी पहुंची है। संवाद