{"_id":"62be4aef3010c6d83516c2bae5828278","slug":"participants-in-respect-of-children-s-science-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विज्ञान में प्रतिभागी छात्राओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विज्ञान में प्रतिभागी छात्राओं का हुआ सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2014 में प्रतिभाग करके लौटी धर्मादेवी इंटर कालेज की छात्राओं को मंगलवार को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। बता दें कि बंगलुरू में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया था। इसमें धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार की छात्रा अलफिया बानो, सौम्या त्रिपाठी और आकांक्षा सिंह ने प्रदेश की टीम के साथ प्रतिभाग किया था।
प्रतिभाग करके स्कूल लौटने पर मंगलवार को स्कूल की ओर से इन छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रबंधक राम अवतार त्रिपाठी ने कहाकि इन छात्राओं ने स्कूल, जिला और समाज का नाम पूरे देश में बिखेरा है। कहाकि ये लड़कियां अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो इनकी तरह की आगे बढ़कर समाज का नाम रौशन करेंगी। इस मौके पर शीतला प्रसाद पांडेय, रामशंकर सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, चंद्रराम आदि मौजूद रहे।