Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Panic in Sapaha-Sakadha village due to monkey attacks

Kaushambi News: बंदरों के हमले से सपाहा-सकाढ़ा गांव में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Panic in Sapaha-Sakadha village due to monkey attacks
 बंदरों के आतंक की शिकायतों पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज और अजीत कुमार पटेल गांव क
मूरतगंज विकास खंड के सपाहा और सकाढ़ा गांवों में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन हो रहे हमलों से महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज और अजीत कुमार पटेल ने गांव पहुंचकर आईजीआरएस शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए और घटनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बंदरों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। जाहिद अली उर्फ ननकू छत पर कपड़े फैला रहे थे, तभी एक बंदर ने उन पर हमला कर उन्हें कई जगह नोचकर घायल कर दिया। वहीं, सकाढ़ा निवासी गुलाब की पत्नी जब गंगा स्नान के लिए जा रही थीं, तब बंदर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें अस्पताल में छह टांके लगवाने पड़े। इसके अलावा, गांव के छह वर्षीय अली को भी स्कूल जाते समय बंदर ने काट लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पहले जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गंगा पार से बंदरों को पकड़कर सकाढ़ा कछार में छोड़ा जा रहा है। बाद में यही बंदर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच गए। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस पर वन विभाग की टीम ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed