फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

फर्जी वोटिंग को लेकर पिंडरा बूथ पर बवाल

Fri, 09 Oct 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 09 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
फर्जी वोटिंग को लेकर पहले चरण के चुनाव में ही मंझनपुर के मतदान केंद्र पिंडरा में शुक्रवार को दोपहर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान बीडीसी सदस्य पद के दो प्रत्याशी और उनके समर्थक भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें बीडीसी उम्मीदवार प्रदीप कुमार समेत 6 लोगों को चोटें आई हैं। बूथ पर उपद्रव की सूचना पर डीएम, एसपी के साथ आई फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़कर मामला शांत कराया। हमले में घायल उम्मीदवार ने बीडीसी प्रत्याशी और प्रधानपति समेत 8 लोगों पर फर्जीवोटिंग कराने और विरोध करने पर हमले का आरोप लगाते हुए करारी थाने में तहरीर दी है। उधर, मारपीट हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक पिंडरा बूथ पर मतदान भी बाधित रहा।
विज्ञापन



मंझनपुर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल पिंडरा में बने मतदान केंद्र पर अपराह्न करीब 1.30 बजे पूर्व प्रधान अतीक अहमद, अशर्फीलाल अपना वोट डालने पहुंचे, तो पता चला कि इन दोनों का वोट पड़ चुका है। यह सुनते ही पूर्व प्रधान हतप्रभ रह गए। वे मौजूद पुलिसकर्मियों से बूथ पर फर्जी वोटिंग होने की शिकायत कर ही रहे थे। तभी बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी प्रदीप मौर्य और मोहम्मद खालिक एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाने लगे। एक दूसरे से कहासुनी करते हुए दोनों बूथ से करीब 100 मीटर पहुंचे, तभी दोनों पक्ष के अन्य लोग भी आ गए। फिर क्या था? तीखी नोक-झोंक के बीच इनमें मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में प्रदीप मौर्य के अलावा रामबली, अशर्फीलाल, अरविंद कुमार, लालजी, रंजीत कुमार, श्यामसुंदर और दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। उधर, बूथ के बाहर मारपीट से अफरातफरी मच गई। वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं और आम वोटर डर के मारे भागने लगे।
विज्ञापन


मतदानकर्मी भी सहम उठे। उधर, बूथ पर उपद्रव की सूचना लगते ही मौके पर डीएम, एसपी फोर्स के साथ पहुंचे। अफसरों के साथ आई फोर्स ने डंडा फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ा। एसओ करारी ने मारपीट में घायल प्रदीप समेत सभी को अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप ने मोहम्मद खालिक, प्रधानपति रमेश समेत 8 लोगों के खिलाफ फर्जी वोटिंग कराने और रोकने पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर भी दी। जबकि खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत पुलिस अथवा अफसरों से नहीं की गई थी। मामले में प्रधानपति ने कहाकि बूथ पर मारपीट के दौरान वे वहां थे ही नहीं। उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed