{"_id":"a7e1ff0392013fd3eda1c2c090633726","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में ही दम दिखा रहे हैं उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में ही दम दिखा रहे हैं उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए बृहस्पतिवार को नेवादा और चायल ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद पर 54 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 393 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा। मंझनपुर के अलावा नेवादा और चायल ब्लाक में भी उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ आई थी। गाजे-बाजे के बीच नारेबाजी कर रहे समर्थकों को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। छिटपुट कहासुनी के बीच सभी जगह नामांकन का कार्य सकुशल संपन्न हो गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चायल और नेवादा ब्लाक का चुनाव होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरु की गई। जिपं सदस्य पद का नामांकन मुख्यालय स्थित जिपं कार्यालय में ही हुआ। इसमें चायल ब्लाक से नौ और नेवादा ब्लाक से 45 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नेवादा ब्लाक में 182 और चायल ब्लाक में 211 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। दोनों ब्लाकों में पर्चा दाखिल करने आए सभी प्रत्याशी अपने साथ समर्थकों की भारी भीड़ लेकर आए थे। प्रतिबंधित स्थल तक जाने को लेकर दोनों ब्लाकों में कई प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की पुलिस कर्मियों से कहासुनी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन का कार्य सही तरीके से संपन्न हो गया है। दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को भी नामांकन होगा।
इनसेट
ड्यूटी लगवाने को परेशान रहे होमगार्डमंझनपुर (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में होमगार्डों को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित युवा कल्याण कार्यालय में अधिकारियों ने होमगार्डों की ड्यूटी लगाई। इसके लिए सुबह से दोपहर तक विकास भवन में होमगार्डों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
इनसेट
मजरे को ग्रामसभा में ही रखने की मांग
चायल (ब्यूरो)। नेवादा ब्लाक की दुर्गापुर ग्रामसभा में रहने वाले भोला प्रसाद, पुष्पराज, इंद्रनारायण, तीर्थराज आदि ने बताया कि मीरापुर संभुई पुरवा ग्रामसभा का मजरा है। इस मजरे को कई बार दूसरी ग्राम सभाओं में जोड़ा जा चुका है। मौजूदा समय यह तिल्हापुर ग्राम सभा में जुड़ा है। गांव के लोगों ने इस मजरे को दुर्गापुर में ही जोड़ने की मांग की है।