फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Palati car on highway to save cow, five devotees jakhmi

Kaushambi News: गोवंश को बचाने में हाईवे पर पलटी कार, पांच श्रद्धालु जख्मी

Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Palati car on highway to save cow, five devotees jakhmi
कोखराज कोतवाली के केसौवापुर गांव के समीप सोमवार सुबह गोवंश को बचाने के चक्कर में हिमाचल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं समेत कार सवार पांच श्रद्धालु मामूली जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी श्रद्धालु दूसरे वाहन से प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश मे शिमला के बालू गेट थाना क्षेत्र स्थित मलोक गांव निवासी अर्जुन वर्मा (35) अपनी मां ऊषा वर्मा (60) पत्नी धर्मप्रकाश वर्मा, भाई बलवंत वर्मा (32), दादा एलडी वर्मा (89) व बुआ तारावती (65) पत्नी सहज ठाकुर को लेकर रविवार सुबह कार से प्रयागराज के महाकुंभ में संगम स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में सोमवार सुबह करीब 11 बजे कौशाम्बी में कोखराज के केसौवापुर गांव के समीप हाईवे पर अचानक एक गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग मामूली लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुन जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे शहजादपुर चौकी प्रभारी मनीष पाल सभी का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि हादसे में मामूली रूप से चोटिल सभी श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से महाकुंभ क्षेत्र के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed