{"_id":"5e2f36f88ebc3e4b3d60fdeb","slug":"outrage-over-alopashankari-temple-overlooking-kaushambi-news-ald2668259152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलोपशंकरी मंदिर की अनदेखी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलोपशंकरी मंदिर की अनदेखी से आक्रोश
विज्ञापन
Outrage over Alopashankari temple overlooking
- फोटो : KAUSHAMBI
अलोपशंकरी मंदिर की अनदेखी से आक्रोश
ग्रामीणों ने की बैठक, सांसद सोनकर को भेजी चिट्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। सदर तहसील क्षेत्र के सचवारा गांव स्थित अलोपशंकरी मंदिर की अनदेखी से भक्तों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदारों की बेरुखी से नाराज ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंदिर में बैठक की। इसका विकास कराने के लिए सांसद विनोद सोनकर को चिट्ठी भेजी।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के सचवरा गांव में अलोपशंकरी माता का मंदिर है। मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन करके मन्नत मांगने वाले की हर मुराद पूरी हो जाती है। इसी का नतीजा है कि प्रत्येक सोमवार तथा शुक्रवार को मंदिर में विशेष मेला लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर तक आने-जाने का रास्ता नहीं है। परिसर का समतलीकरण तक नहीं कराया जा सका है। रोशनी तक का प्रबंध नहीं है। धर्मशाला भवन जर्जर हो चुका है। गांव वालों की मानें तो उन लोगों ने मंदिर का विकास कराए जाने के लिए कई बार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, सरकार और जनप्रतिनिधियों को चिट्ठी भेजी। नेताओं ने चुनाव के वक्त आश्वासन दिया। बाद में किया किसी ने कुछ नहीं। इसी से परेशान गांव वालों व भाजपाइयों ने सोमवार को मंदिर परिसर में बैठक की। साथ ही सांसद विनोद सोनकर को पत्र भेजकर मंदिर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। बैठक में भाजपा के सचवारा सेक्टर अध्यक्ष रामानंद पांडेय, वृंदावन तिवारी, फूलचंद्र, रमाशंकर मौर्य, रामविलाश, चंदनलाल मौर्य, धर्मपाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।