फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Outline of movement created by teachers

अध्यापकों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा

Tue, 02 Dec 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Outline of movement created by teachers
मंझनपुर। वित्तविहीन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मानदेय लागू करने की मांग को लेकर अध्यापक आर-पार की जंग के मूड में है। दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने  9 दिसंबर को विधानसभा के सामने लखनऊ में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश संरक्षक रमेशचंद्र केसरवानी ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धरने को सफल बनाने का आह्वान शिक्षकों से किया है।
विज्ञापन

दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में सोमवार को वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें अखिलेश सरकार की वायदा खिलाफी पर आक्रोशित शिक्षकों ने गुस्सा जताया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान सपा सरकार के चुनावी एजेंडे में वित्तविहीन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को 7300 रूपये महीने मानदेय लागू करने की घोषणा की गई थी। अखिलेश सरकार ने चुनावी घोषणा को हासिए पर डाल दिया है। 3 साल का कार्यकाल बीतने के बाद मानदेय लागू नहीं जा सका है। वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सरकार ने धोखा किया है। विधानसभा चुनाव 2017 में सपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। प्रदेश संरक्षक रमेशचंद्र केसरवानी ने कहा कि वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को विधानसभा के सामने प्रदेशभर के अध्यापक एक दिवसीय धरना देंगे। इस दौरान अध्यापकों ने धरने को सफल बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रदेश संरक्षक ने बड़ी संख्या शिक्षक शिक्षिकाओं से लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को कामयाब बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर साधूराम पाठक, जितेन्द्र कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, अनिल कुमार, मान सिंह, राम सिंह यादव, अनूप दिवाकर,  श्याम सिंह, देवकुंवर, भूपेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 8 दिसंबर को इलाहाबाद जंक्सन से इंटरसिटी एक्सईप्रेस से लखनऊ के लिए शिक्षक रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed