फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Order to file report in case of rape of teenager

किशोरी से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Tue, 15 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Order to file report in case of rape of teenager
किशोरी से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

चरवा में नेत्रहीन दंपती की मौजूदगी में बेटी से युवक ने किया था दुष्कर्म
मंझनपुर। चरवा इलाके में करीब पांच महीने पहले दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक नेत्रहीन दंपती चीखते-चिल्लते रहे और पड़ोसी युवक उनकी बेटी के साथ दुराचार करता रहा। बाद में उसने गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर सीओ सिटी ने चरवा कोतवाल को एफआईआर लिखकर दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।

चरवा इलाके की एक किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता नेत्रहीन हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए बड़ा भाई परदेश में मजदूरी करता है। पीड़िता की मानें तो तकरीबन पांच महीने पहले पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया। उसने कनपटी पर तमंचा सटाकर दुराचार किया। चीखें सुन पीड़ित लड़की के माता-पिता परेशान हो गए। बेटी की इज्जत बचाने के लिए वह आरोपी के गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दरिंदे का दिल नहीं पसीजा। दुष्कर्म के बाद कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार मार डालने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। बाद में अभी पखवाड़े भर पहले लड़की को घर से ले जाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता सोमवार को एसपी को घटना से अवगत कराने आई थी। उनके नहीं मिलने पर डीएसपी सिटी को आपबीती सुनाई। डीएसपी एसएन पाठक का कहना है कि चरवा कोतवाल को रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed