फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Online attendance of students will be recorded from July

Kaushambi News: जुलाई से छात्रों की दर्ज होगी ऑनलाइन हाजिरी

Sun, 23 Jun 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 23 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Online attendance of students will be recorded from July
जुलाई से छात्रों की दर्ज होगी ऑनलाइन हाजिरी
विज्ञापन

- विद्यालय खुलते ही दो दिनों में सभी स्कूलों को मिल जाएगा सिम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की जुलाई से ही ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इसके लिए स्कूलों में टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। विद्यालय खुलते ही दो दिनों में सभी स्कूलों को सिम भी दे दिया जाएगा।
जिले में 1091 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 1.85 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चे विद्यालय आ रहे हैं कि नहीं अब इसको लेकर मनमानी नहीं चलेगी। सभी विद्यालयों को बच्चों की हाजिरी ऑनलाइन करनी होगी। इतना ही नहीं बच्चों ने मिड डे मील किया है कि नहीं। इसकी सत्यता भी ऑनलाइन देखी जाएगी। बच्चों के मिड डे मील खाते हुए भी फोटो शिक्षकों को विभागीय एप पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

----
मिलेगा 70 जीबी डाटा
स्कूल के टैबलेट को चलाने के लिए शिक्षकों को जो सिम दिया जा रहा है वह प्रीपेड है। जिसमें प्रतिमाह 70 जीबी डाटा मिलेगा। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन हाजिरी समेत अन्य कामों में किया जा सकेगा। बच्चों को टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
12 रजिस्टर होंगे खत्म
स्कूलों को अभी तक कई कामों के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाने पड़ते थे। टैबलेट पर काम करने से 12 तरह के रजिस्टर खत्म हो जाएंगे। उपस्थित पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजीका, एमडीएम पंजिका, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजीका, स्टॉक पंजीका, आय-व्यय पंजिका, बैठक पंंजिका, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका, पुस्तकालय और खेलकूद पंजिका ऑनलाइन हो जाएगी।

------
वर्जन
जिले के 1091 स्कूलों में तैनात शिक्षकों के बीच 1644 टैबलेट का वितरण हुआ है। शिक्षक खुद सिम खरीदने का विरोध कर रहे थे। ऐसे में अब कार्यालय से सिम दिया जाएगा। विद्यालय खुलते ही दो दिन में सभी को सिम वितरण करने का लक्ष्य है। इसके बाद हाजिरी समेत अन्य व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed