फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One who did obscene acts with girls arrested, police has announced a reward of ten thousand

Kaushambi : बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया है दस हजार का इनाम

Fri, 18 Oct 2024 02:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

महिला के पति विकलांग है। उसके  आठ और छह वर्ष की दो बच्चियां हैं। रविवार की शाम लगभग आठ बजे गांव का ही फैजान घर में घुस कर बच्चियों के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। महिला ने जब बच्चियों की अवाज सुनी तो कमरे में जाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
One who did obscene acts with girls arrested, police has announced a reward of ten thousand
फैजान, आरोपी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

करारी क्षेत्र के एक गांव में सूने घर में घुसकर दो बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ लिखा पढ़ी कर न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र की एक गांव की महिला के पति विकलांग है। उसके  आठ और छह वर्ष की दो बच्चियां हैं। रविवार की शाम लगभग आठ बजे गांव का ही फैजान घर में घुस कर बच्चियों के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। महिला ने जब बच्चियों की अवाज सुनी तो कमरे में जाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान फैजान बड़ी बच्ची को जान से मारने की नियत से गला दबाने लगा। तब तक महिला का पति भी वहां पर आ गया।
विज्ञापन


फैजान ने पीड़िता के भी कपड़े फाड़ दिये और उसके पति को गाली गलौज कर जान से मारने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने पुलिस बुलाने के लिए 112 नंबर पर काल किया तो फैजान घर के बाहर भागते हुए रास्ते में पडे़ ईंट से अपने सिर पर चोट मारकर उल्टा पीड़िता के पति को जेल भेजवाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस दौरान फैजान के ऊपर दस हजार का इनाम घोषित हो गया। शुक्रवार की भोर में इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने दरियापुर चौराहा से फैजान पुत्र स्व. नफीस अहमद निवासी रहीमपुर मोलानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed