फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   one who accused the Katha Vachak of Harassment is demanding justice in the social media

Kaushambi: कथा वाचक पर दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली सोशल मीडिया में मांग रही इंसाफ

Fri, 13 Jan 2023 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 01:04 AM IST
सार

प्रयागराज के लालापुर इलाके में रहने वाली युवती का कहना था कि करीब डेढ़ साल पहले मांडा में उसकी मौसी के घर पर रामकथा का आयोजन था। व्यास गद्दी पर आरोपी कथा वाचक था। धोखे से उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद फेसबुक के जरिए बातचीत करने लगा।

विज्ञापन
one who accused the Katha Vachak of Harassment is demanding justice in the social media
Kaushambi News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : social media

विस्तार

चार महीने पहले सरायअकिल इलाके के एक गांव में रहने वाले कथा वाचक पर दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाने वाली युवती का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती का कहना है कथा वाचक उसके नाम की फेक आईडी बनाकर उसे सोशल प्लेटफार्म में बदनाम कर रहा है। 

विज्ञापन


प्रयागराज के लालापुर इलाके में रहने वाली युवती का कहना था कि करीब डेढ़ साल पहले मांडा में उसकी मौसी के घर पर रामकथा का आयोजन था। व्यास गद्दी पर आरोपी कथा वाचक था। धोखे से उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद फेसबुक के जरिए बातचीत करने लगा। साल भर पहले उसे कथा वाचक ने प्रयागराज के होटल में बुलाया। वहां उसने दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली।

विज्ञापन

इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करते हुए वह उसे दिल्ली, बंगलुरू, खंडवा (मप्र), नागपुर, सोनौरी, प्रतापगढ़ आदि शहरों में घुमाता रहा। इस दौरान उसकी आबरू का सौदा किया जाता रहा। बाद में आरोपी अपने घर सरायअकिल इलाके में ले आया। यहां कुछ दिनों तक रहने के दौरान उसके परिवार वाले भी जुल्म करने लगे। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने 20 अगस्त 2022 को कथा वाचक समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। अब बुधवार को युवती का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवती का कहना है आरोपी उसके नाम की फेक आईडी बनाकर बदनाम कर रहा है। उसने इंसाफ की गुहार लगाई है। इस बाबत सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। युवती की तहरीर पर पहले से मुकदमा दर्ज है। उसका अदालत में बयान कराने के लिए कई बार बुलाया जा चुका है। इसके बाद वह बयान देने नहीं आ रही। जिसकी वजह से पुलिस की आगे की कार्रवाई भी नहीं बढ़ पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed