फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One lakh rupees stolen from pan masala shop by breaking into

Kaushambi News: सेंध लगाकर पान मसाला की दुकान से एक लाख की चोरी

Thu, 28 Dec 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 28 Dec 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from pan masala shop by breaking into
कोखराज थाना के भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास पान मसाला की दुकान में चोरों द्वारा काटी गई सेंध।
सेंध लगाकर पान मसाला की दुकान से एक लाख की चोरी
विज्ञापन

-- भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात हुई घटना
फोटो नं-23
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पान मसाला की दुकान में सेंधमारी कर बुधवार रात चोर ने तकरीबन एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना के बाद बृहस्पतिवार सुबह पहुंची पुलिस मौका मुआयना के बाद तहरीर लेकर चली गई।

कोखराज कोतवाली के गौरा रोड निवासी गंगा प्रसाद केसरवानी पान मसाला के थोक कारोबारी हैं। रेलवे क्रॉसिंग के बगल स्थित मकान में ही उन्होंने दुकान खोल रखी है। बुधवार रात पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी दो हजार नकदी के साथ ही सिगरेट, पान मसाला समेत करीब एक लाख रुपये सामान पार कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे दुकान खोलने पहुंचे कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया और तहरीर लेकर चली गई। कोखराज थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed