{"_id":"5f6658cc8ebc3e78ea2e55ab","slug":"one-girl-died-by-corona-5-met-positive-kaushambi-news-ald2867577189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित बालिका की मौत, डीपीओ समेत पांच पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित बालिका की मौत, डीपीओ समेत पांच पॉजिटिव केस
विज्ञापन
दोआबा के संक्रमण का कहर जारी है। शनिवार को भी एक संक्रमित बालिका की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ ही संक्र मण की जद में आकर मरने वालों की संख्या 19 हो गई। वही,ं जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वाले वालों को चिह्नित करने में जुट गया है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सरसवां क्षेत्र की एक 11 वर्षीय बालिका क्षय रोग से पीड़ित थी। एक से 13 सितंबर तक बालिका का इलाज प्रयागराज के तेलियरगंज स्थित क्षय रोग अस्पताल में भर्ती थी। वहां से डॉक्टरों ने उसे सरसवां पीएचसी भेज दिया था।
यहां कोविड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन स्थित एल-3 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पांच नए लोग भी संक्रमण की जद में आ गए। संक्रमितों में जिला कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हैं। इनके अलावा मूरतगंज क्षेत्र के दो सरसवां और कौशाम्बी क्षेत्र के एक-एक व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को हुई 1502 जांच में पांच नए संक्रमित मिलने के साथ ही 30 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस वजह से जिले का रिकवरी रेट उछलकर 87.11 फीसदी पहुंच गया है। जिले में अब तक मिले 1343 संक्रमितों में 1151 ठीक हो गए हैं। जबकि 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 173 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।