फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One dead, another critically injured in bike collision.

Kaushambi News: बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
One dead, another critically injured in bike collision.
थाना क्षेत्र के सरपतही बालू डंप के पास शुक्रवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौर निवासी शिवबाबू (35) पुत्र रामविलास शुक्रवार को बाइक से पश्चिमशरीरा बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान सरपतही बालू डंप के पास सामने से आ रहे नकुल सरोज (19) पुत्र रंजय सरोज निवासी पट्टी नरवर की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान शिवबाबू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक वह पुणे में रहकर राजगीर मिस्त्री का काम करता था और करीब दस दिन पहले ही घर आया था। वहीं दूसरा युवक नकुल वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed