{"_id":"651870e83327376122043b44","slug":"one-day-salary-of-11-absent-teachers-deducted-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3703-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गैरहाजिर 11 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गैरहाजिर 11 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा
Sun, 01 Oct 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। अफसरों की सख्ती और लगातार निरीक्षण के बाद भी जिले के परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल नहीं बन पा रहा है। शनिवार को बीएसए के निरीक्षण में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जिले के 30 विद्यालयों के निरीक्षण में 11 शिक्षक गैरहाजिर मिले। छात्रों की उपस्थिति कम मिलने के साथ एमडीएम में गड़बड़ी और कंपोजिट ग्रांट के खर्च में हेराफेरी मिली। बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने गैरहाजिर 11 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसके अलावा तीन प्रधानाध्यापकों की पगार रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
बीएसए शनिवार की सुबह सबसे पहले कौशाम्बी ब्लॉक के उमावि.म्योहर का निरीक्षण किया। यहां प्रार्थना के वक्त पहुंचे बीएसए को शिक्षिका पूजा कुशवाहा और अनुदेशक प्रदीप कुमार गैरहाजिर मिले। पंजीकृत 200 के सापेक्ष मात्र 25 बच्चे उपस्थित रहे। एमडीएम के राशन में भी गोलमाल मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहन लाल कंपोजिट ग्रांट का लेखा-जोखा नहीं दिखा सके। इसके बाद बीएसए नेवादा ब्लॉक के कंपाजिट विद्यालय बसुहार पहुंचे तो यहां भी अनुदेशक आकाश पांडेय अनुपस्थित मिले और बच्चों की संख्या भी 471 के सापेक्ष मात्र 177 ही रही।
प्रधानाध्यापक गिरजेश कुमार कंपोजिट ग्रांट का हिसाब नहीं दिखा सके, एमडीएम में गोलमाल देखने को मिला। इसी तरह कौशाम्बी ब्लॉक के इच्छू का पूरा में भी शिक्षामित्र सरोज देवी अनुपस्थित मिली। छात्र संख्या कम मिलने के साथ ही एमडीएम और कंपोजिट ग्रांट में गोलमाल देखने को मिला। इसके अलावा एबीएसए व जिला समन्वयकों की टीम ने भी दोनों ब्लाॅकों के 27 विद्यालयों का निरीक्षण कर गड़बड़िया पकड़ी। देर शाम मिली रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने बताया कि दोनों ब्लॉक के 30 स्कूलों के निरीक्षण में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले 11 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कम छात्र संख्या, एमडीएम में गड़बड़ी व कंपोजिट ग्रांट का हिसाब नहीं दे पाने के आरोप में तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।