फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   one boy died in road accident, and other one is serious

बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 20 Oct 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
one boy died in road accident, and other one is serious
one boy died in road accident, and other one is serious - फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। कोखराज कोतवाली के कशिया हाईवे के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोखराज के करेंटी गांव निवासी जगदीश गुप्ता (35) पुत्र कल्लू प्रसाद रविवार की सुबह दस बजे घर से मूरतगंज की तरफ जा रहा था। कशिया गांव के पास हाईवे पर पहुंचते ही सामने से आ रहे बजरंगी (30) निवासी लाडपुर की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बजरंगी अपनी आठ वर्षीय बेटी खुशबू को भी बाइक बैठाए था।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर लगते ही खुशबू छिटककर दूर जा गिरी। लेकिन उसे तनिक भी चोट नहीं आई। जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। उन्होंने दोनों घायलों को उठाने के साथ ही एंबुलेंस व पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही जगदीश की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने घायल बजरंगी को जिला अस्पताल पहुंचवाया। हालत गंभीर होती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। खबर पर जगदीश के परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed