फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One asked for directions and the other thug snatched her nose ring.

Kaushambi News: एक ने पूछा रास्ता तो दूसरे बदमाश ने नोच ली नथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
One asked for directions and the other thug snatched her nose ring.
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मेड़रहा नहर के पास खेत की ओर जा रही महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और नाक में पहनी सोने की नथ नोचकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, मेड़रहा गांव निवासी गनेशिया देवी पत्नी दिवंगत बेचन शनिवार को दोपहर करीब 2:15 बजे अपनी छोटी बेटी सविता के साथ धान पीटने के लिए खेत की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह नहर की पटरी पर पहुंची, बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और गांव का रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला की नाक से सोने की नथ नोच ली, जिससे वह घायल हो गईं। महिला ने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर चल रही बेटी सविता ने हाथ में लिया डिब्बा बदमाशों की ओर फेंककर मारा, लेकिन तब तक बदमाश बाइक से तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला से गहने की छिनौती करने वाले बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed