{"_id":"685b065f0212a52af20cd07f","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-were-cheated-from-a-youth-by-giving-him-fake-visa-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127145-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विदेश भेजने झांसा देकर युवक से ठगे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विदेश भेजने झांसा देकर युवक से ठगे डेढ़ लाख
Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मीठेपुर सयारां गांव के युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर शातिर ने फर्जी वीजा थमा दिया। विदेश में पकड़े जाने पर युवक जेल चला गया। किसी तरह वहां से घर लौटा। आरोप है कि पीड़ित ने शातिर से रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
मीठेपुर सयांरा गांव के विजय कुमार ने बताया कि आठ माह पूर्व कड़ा धाम क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उसे दुबई का फर्जी वीजा थमा दिया। दुबई पहुंचने पर फर्जी वीजा के आरोप में उसे जेल जाना पड़ा। किसी तरह घर लौटने पर पिछले दिनों विजय ने जालसाज के पास जाकर अपने रुपये वापस मांगे।
विजय का आरोप है कि शातिर ने रुपये की जगह गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी देते हुए उसे भगा दिया। पीड़ित ने मंगलवार को सैनी कोतवाली पुलिस से मिलकर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने उसे जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।