फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On the pretext of giving biscuits, a young man molested a five-year-old innocent boy

शर्मनाक : बिस्कुट देने के बहाने पांच साल के मासूम से युवक ने किया कुकर्म, अस्पताल में हालत नाजुक

Thu, 30 May 2024 03:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 May 2024 03:52 PM IST
सार

चरवा इलाके के एक गांव का युवक ईंट भट्ठा में मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर उसका पांच वर्षीय छोटा बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक बहला फुसलाकर पंचायत भवन की तरफ ले गया।

विज्ञापन
On the pretext of giving biscuits, a young man molested a five-year-old innocent boy
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरवा कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर पंचायत भवन के पास पांच साल के मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने जबरन कुकर्म कर दिया। हैवान के चंगुल से छूटने के बाद रोते बिलखते घर पहुंचे मासूम के पैर खून से लथपथ देख मां के होश उड़ गए। पूछने पर मासूम ने आपबीती बताई। मां ने मासूम के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मासूम को मेडिकल के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


चरवा इलाके के एक गांव का युवक ईंट भट्ठा में मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर उसका पांच वर्षीय छोटा बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक बहला फुसलाकर पंचायत भवन की तरफ ले गया। वहां युवक ने मासूम के साथ जबरन कुकर्म किया। खून बहने से मासूम की हालत नाजुक हो गई।
विज्ञापन


किसी तरह युवक के चंगुल से छूटने के बाद मासूम रोता-बिलखता घर पहुंचा। उसके दोनो पैर खून से लथपथ देख मां के होश उड़ गए। पूछने पर मासूम ने बताया कि पड़ोसी युवक उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने साथ ले गया था। मासूम को लेकर थाने पहुंची मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पीड़ति बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed