{"_id":"621295d32e3ed2445c441b68","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-safari-uproar-kaushambi-news-ald327392561","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, हंगामा
विज्ञापन
चकथांबा गांव की मृतक मनिया देवी की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
सदर कोतवाली के चक थांबा गांव में रविवार रात कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सफारी चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चक थाभा गांव की मनिया देवी (70) मक्खन सोनकर अपने एकलौते बेटे राजेंद्र के साथ रहती थी। मनिया के घर के बगल में ही राजू कुरैशी का मकान है। राजू ड्राइवर है। रविवार शाम वह किसी की सफारी कार से घर आया था। शाम सात बजे वह सफारी बैक कर रहा था तभी मनिया गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही मनिया की मौत हो गई। घटना को लेकर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
परिवार के लोगों का कहना था कि राजू ने जानबूझ कर मनिया के ऊपर गाड़ी चढ़ाई है। इसकी जानकारी पर सीओ सदर डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर विनोद सिंह, टेवां व नारा चौकी पुलिस के साथ पहुंचे। परिवार के लोग राजू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव हटाने नहीं दे रहे थे। बाद में पुलिस ने राजू को हिरासत में लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।