{"_id":"640f25c150a98e89990a5c47","slug":"old-man-killed-in-car-collision-with-truck-four-injured-kaushambi-news-c-3-1-76986-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से कार सवार वृद्ध की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से कार सवार वृद्ध की मौत, चार घायल
Mon, 13 Mar 2023 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार सवार वृद्ध की मौत, चार घायल
-सैनी कोतवाली के परास के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह हुआ हादसा
-कानपुर के पनकी से मिर्जापुर में बहू को विदा कराने जा रहे थे , ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर
फोटो नं-03,04
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के परास मोड़ के पास सोमवार की सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। वृद्ध परिवार के साथ कानपुर के पनकी से मिर्जापुर बहू को विदा कराने जा रहे थे। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला।
कानपुर शहर (पनकी) निवासी बेचन राम यादव (65) के दूसरे नंबर के बेटे सुधीर की ससुराल मिर्जापुर के गोगांव में है। सुधीर की पत्नी मनीषा इन दिनों अपने मायके में है। सोमवार को बेचन अपने दोस्त राकेश शर्मा की इनोवा गाड़ी से बेटे सुशील बहू इंद्रकुमारी, नाती अंकित यादव के साथ बहू को बुलाने मिर्जापुर जा रहे थे। रास्ते में सैनी कोतवाली के परास मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी कार में टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही बेचन को मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। मृतक के बेटे सुशील की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
-- -- -- -- -- --
बहू को विदा कराने जा रहे बुजुर्ग की हुई अंतिम विदाई
सिराथू। मृतक बेचन राम यादव मूलत: भदोही जिले के शांतिपुर गांव के रहने वाले थे, जो लगभग 20 वर्षों से पनकी (कानपुर) में रहने लगे थे। वहीं डेरी का काम करके घर परिवार चलाते थे। तीन लड़कों में मझले बेटे सुधीर यादव की शादी पिछले वर्ष गोगांव (मिर्जापुर) में मनीषा यादव के साथ हुई है। बेचन बहू मनीषा का गौंना कराने के लिए बेटे, बहू और नाती के साथ जा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि बहू की विदाई कराने जा रहे थे, लेकिन खुद उनकी अंतिम विदाई हो गई। घटना से परिजनों, रिश्तेदारों में कोहराम है।