फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   officers against the party workers will be out of district

कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अफसर होंगे जिले से बाहर:सिंह

Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
officers against the party workers will  be out of district
officers against the party workers will be out of district - फोटो : KAUSHAMBI
कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अफसर होंगे जिले से बाहर:सिंह
विज्ञापन

सिराथू में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ अफसरों पर सपा एजेंट के रूप में काम करने का लगाया आरोप
सिराथू । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त की जाएगी। ऐसे अफसरों को जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

सिराथू कस्बे में विधायक शीतला प्रसाद पटेल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से हालचाल पूछा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ अधिकारियों पर सपा एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में शासन की मंशा के अनुसार काम नहीं करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं होगी। कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मनमानी करने वालें अधिकारियों की सूची तैयार कर उन्हें भेज दी जाए, वे उन्हें ठीक करा देंगें। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल, सांसद विनोद सोनकर, विधायक शीतला प्रसाद पटेल, संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर, मुन्ना पटेल, अजय पांडेय, अरूण केशरवानी, पप्पू मोदनवाल, आद्या प्रसाद पांडेय, राम सागर सिंह, अनिल शर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, निशीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed