फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now would not be the way of Kaushambi transportation of sand

अब कौशाम्बी के रास्ते नहीं होगी बालू की ढुलाई

Thu, 30 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 30 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद के यमुनाघाट सेमरी के पट्टाधारक अखिलानंद को कौशाम्बी के रूसहाई घाट से बालू की ढुलाई की अनुमति डीएम ने वापस ले ली है। रूसहाई घाट पर 25 अप्रैल को दिनदहाड़े पत्रकारों पर हुए हमले के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद से अब सेमरी घाट से बालू की ढुलाई कौशाम्बी के रास्ते से नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि इलाहाबाद के लालापुर क्षेत्र के यमुना घाट पर बालू खुदाई के लिए अखिलानंद तिवारी ने पट्टा ले रखा है।

रास्ते की समस्या होने के कारण उन्होंने डीएम से बालू ढुलाई के लिए रूसहाई घाट से रास्ते की अनुमति ली थी। आरोप है कि रास्ते की आड़ में रूसहाई के साथ ही यमुना पार के भी कई भूखंडों पर जेसीबी से अवैध बालू खनन कराया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर 25 अप्रैल की दोपहर डीएम राजमणि यादव और एसडीएम चायल रजनीश मिश्र रूसहाई घाट का मुआयना करने गए थे। घाट मुआयने की कवरेज करने गए पत्रकार पुष्पेश त्रिपाठी और आलोक मिश्र पर रूसहाई घाट पर ही बालू माफिया समीर सिंह और उनके गुर्गों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस प्राणघातक हमले में दोनों पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने समीर सिंह और उनके अज्ञात गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही समीर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा गया है। वहीं बालू माफिया से दोस्ती के आरोप में एसपी रतनकांत पांडेय ने मंगलवार को एसओ सरायअकिल, चौकी प्रभारी तिल्हापुर को लाइनहाजिर कर दिया था। वहीं बुधवार को डीएम ने कार्रवाई करते हुए समेरी घाट के पट्टेधारक अखिलानंद को रूसहाई घाट से दी गई बालू ढुलाई की अनुमति वापस ले ली है। डीएम ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रूसहाई घाट से बालू ढुलाई के कारण यमुना की धारा में जलीय पर्यावरण का खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही घाट पर शांति व्यवस्था भी बिगड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed