फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now the sound of Shehnai will not be heard for two months

Kaushambi News: अब दो माह तक नहीं सुनाई देगी शहनाई की गूंज

Sat, 06 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now the sound of Shehnai will not be heard for two months
शनिवार से से दो माह तक शहनाई की गूंज सुनाई नहीं देगी। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि शुक्र अस्त व खरमास लगने के कारण शादी विवाह नहीं हो सकेंगे। दो फरवरी को शुक्र उदय के बाद ही शहनाई सुनाई देगी।
विज्ञापन

हिंदू पंचागों में शादी के मुहूर्त छह दिसंबर तक हैं। इसके बाद शुक्र वार्धक्य आदि दोष होने से शादी के मुहूर्त नहीं है। हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि 11 दिसंबर को शुक्रास्त व 16 दिसंबर को खरमास लगने के कारण शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। शादी-विवाह के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का उदित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

खरमास के कारण 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक शुभ कार्य नहीं होंगे। नए साल में शादी का योग जनवरी के बजाए फरवरी से शुरू हो रहा है। 15 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बावजूद शादियों की शहनाइयां नए साल में 5 फरवरी से ही गूंजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में अधिकमास और जुलाई-नवंबर के बीच चातुर्मास
ज्योतिषाचार्य पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री के अनुसार वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अधिकमास पड़ रहा है। इस दौरान दो माह ज्येष्ठ रहेगा। ऐसे में शादी-विवाह जैसे शुभकार्य नहीं होंगे। 17 मई से 15 जून और 16 जून से 14 जुलाई के बीच ज्येष्ठ माह रहेगा। इसके बाद 25 जुलाई से 20 नवंबर के बीच चातुर्मास में भगवान श्री हरि चार महीने के योग निंद्रा में चले जाएंगे। भगवान विष्णु के जाग्रत नहीं होने की स्थिति में भी लग्न आदि कार्य नहीं होते है। चातुर्मास, देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी के बीच होती है।
शादियों की तिथियां :

फरवरी : 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 : 12

मार्च : 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12 : 08

अप्रैल : 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 : 08

मई : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 : 08

जून : 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 : 08

जुलाई : 1, 6, 7, 11 : 04

नवंबर : 21, 24, 25, 26 : 04

दिसंबर : 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12 : 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed